उत्तर भारत

Published: May 21, 2022 06:13 PM IST

Punjab News सुनील जाखड़ लड़ेंगे संगरूर लोकसभा उपचुनाव, भाजपा ने पार्टी के विस्तार को लेकर बनाई योजना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo @BJP Twitter Handle

चंडीगढ़: कांग्रेस (Congress) छोड़ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में शामिल होने वाले सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पंजाब (Punjab) में जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। जाखड़ के सहारे भाजपा राज्य में पार्टी का विस्तार की योजना तैयार की है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) के इस्तीफे से खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट (Sangrur Loksabha Bypoll Election) पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। सूत्रों की मानें तो भगवा दल जाखड़ को राज्य का सबसे बड़ा हिन्दू नेता के रूप में स्थापित करने की तैयारी की है।

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों जाखड़ ने कांग्रेस आलाकमान पर कई आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ दिन बाद गुरुवार को जेपी नड्डा की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हो गए।

Punjab: पार्टी ने कई योजना बनाई

जाखड़ को लेकर समाचार एजेंसी से बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि, “सुनील जाखड़ राज्य के बड़े नेता है। पार्टी उनके कद और उनके सम्मान को बखूबी जानती है। हम उनके लोकप्रिय का सम्मान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, पार्टी ने उनके लिए कई तरह की योजना बनाई हुई है, जिसकी घोषणा समय आने पर की जाएगी।

राज्य सभा भी भेजा जा सकता है

सुनील जाखड़ को पार्टी में शामिल करने से पहले ही भाजपा ने उनके लिए कई विकल्प खोल कर रख दिए थे। पहले तो पार्टी उन्हें संगरुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीवार बना सकता है। वहीं दूसरा ये की वह उन्हें राज्यसभा भी भेज सकती है। हालांकि, आखिरी निर्णय भाजपा का आलाकमान लेगा।

मुख्यमंत्री बनने से खाली हुई सीट

2022 के पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत मिला, जिसके बाद भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार का गठन किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद मान ने संसद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद जल्द ही इस सीट पर उप चुनाव कराए जाने वाले हैं।