उत्तर भारत

Published: Jun 22, 2020 02:33 PM IST

वायरस मामलेअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 139 हुई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पासीघाट. अरुणाचल प्रदेश में चार और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में कोविड-19 के 118 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक 21 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। चांगलांग जिले में सर्वाधिक 68 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पासीघाट स्थित कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्दिष्ट अस्पताल से रविवार को चार मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अरुणाचल प्रदेश में अब तक महामारी से कोई मौत नहीं हुई है।(एजेंसी)