उत्तर भारत

Published: Jun 04, 2022 01:13 PM IST

Mahoba Woman AssaultUP: बेटा नहीं जनने पर महिला को पति समेत ससुरालवालों ने सरेआम लात-घूंसों से मारा, किया बुरी तरह से जख्मी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Twitter

नई दिल्ली/महोबा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के महोबा जिले (Mahoba District) में एक महिला को बेटा नहीं जन्म देने की भयंकर सजा दी गई है। वहीं उसके पति और ससुराल वालों ने भी दो बेटियों को जन्म देने के आरोप में महिला की बेरहमी से मारा है। 

अब इस हृदयविदारक घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप साफ तौर से देख सकते हैं कि पीड़ित महिला को उसके ससुराल की दो महिलाएं घर के आगे बीच रास्ते में लात-घूंसों से जमकर पीट रही है। इतना ही नहीं इस दौरान दोनों महिलाएं उसे अनेकों गालियाँ भी  दे रही हैं और दर्द के चलते रोने से भी मना कर रही है।

इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि दोनों महिलाएं पीड़िता पर कभी मुक्के से तो कभी लात से उक्त औरत पर प्रहार करतीं। तो कभी उसके बाल पकड़कर खींचती। इस घटना के बाद महिला ने आरोप लगाया है कि दो बेटियां होने के कारण उसके पति और ससुराल वाले उसे बार-बार मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे। वे लोग दरअसल उससे एक बेटा चाहते थे। 

अपना दर्द बताते हुए महिला ने बताया कि, “मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझे बेटा नहीं होने के लिए प्रताड़ित किया। जब मैंने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो उनका उत्पीड़न बढ़ गया।” उधर महिला ने अपने ससुराल वालों पर कई बार भूखा रखने का भी आरोप लगाया है, जिसके बाद वह बेचारी मजदूरी का काम करने लगी।

इस घटना पर पुलिस ने कहा है कि, मामले पर FIR दर्ज कि गई है और केस की छानबीन भी हो रही है। वहीं, महोबा की SP सुधा सिंह ने मामले पर कहा कि, “पीड़ित महिला को इलाज के लिए फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने FIR दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।मामले की छानबीन जारी है।”