उत्तर भारत

Published: Apr 10, 2022 07:17 PM IST

Uttarakhand Newsउत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- हम प्रदेश को किए गए सारे वादे पूरे करेंगे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo:ANI

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, हम प्रदेश को किए गए सारे वादे पूरे करेंगे। वहीं, हम राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि, हमने ‘1064 भ्रष्टाचार विरोधी मोबाइल ऐप’ भी लॉन्च किया है, जहां आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चुनावी वादे में कहा था कि, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही समान नागरिक सहिंता लागु करेंगे। सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक उन्होंने कहा कि, हम जल्द ही समान नागरिक सहिंता लागु करेंगे। पुष्कर सिंह धामी ने कहा था, ‘उत्तराखंड में जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने से राज्य में सभी वर्ग के लोगों के लिए समान अधिकारों को बढ़ावा मिलेगा। यह सामाजिक सद्भाव को बढ़ाएगा। लैंगिक न्याय को बढ़ावा देगा। महिला सशक्तीकरण को मजबूत करेगा। राज्य की असाधारण सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहचान और पर्यावरण की रक्षा करने में मदद करेगा।’