उत्तर भारत

Published: Nov 09, 2020 01:51 PM IST

उत्तर भारतउत्तराखंड स्थापना दिवस: ऐसे उत्तरांचल से उत्तराखंड हुई ‘देव भूमि’

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बेहद खूबसूरत दिखने वाला राज्य उत्तराखंड आज यानी 9 नवंबर को अपना 21वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस राज्य ने उत्तर प्रदेश से अलग होकर अपना खुद का एक नाम बनाया है। उत्तराखंड अपनी सुंदरता और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह दिन पूरे उत्तराखंड वासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रमों के आयोजन भी किए जाते हैं। 

पृथक उत्तराखंड की मांग को लेकर कई वर्षों तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड को 27वें राज्य के तौर पर भारत के गणराज्य के रूप में शामिल किया गया था। उत्तराखंड को वर्ष 2000 से 2006 तक उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। लेकिन जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसका आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। उत्तराखंड की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। उत्तराखंड को ‘देवभूमि’ के नाम से भी जाना जाता है। यह राज्य हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है, क्योंकि यहाँ अनेक प्राचीन मंदिर हैं। 

यह हैं प्रदेश के हालात- 

राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था  

राज्य में शिक्षा को लेकर 

भविष्य की योजनाएं

पर्यटन है यहाँ का मुख्य आय स्त्रोत-
उत्तराखंड अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल के लिए दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। उत्तराखंड में  विश्व भर से लोग आते हैं और यहाँ की खूबसूरती को निहारते हैं। उत्तराखंड का मुख्य आय स्त्रोत पर्यटन के द्वारा है।     

यह रहे उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री