ओडिशा

Published: Nov 25, 2023 03:53 PM IST

Odisha Newsओडिशा में पलटी ट्रक, पांच मजदूरों की मौत, सीमेंट की बोरियों के नीचे दबे शव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक फोटो

मलकानगिरि: ओडिशा (Odisha) के मलकानगिरि (Malkangiri) जिले में शनिवार को एक ट्रक पलट गई, जिसमें सवार कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य ज़ख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

 12 मज़दूर थे सवार

पुलिस ने बताया कि हादसा स्वाभिमान अंचल के हंतलागुडा घाट इलाके में हुआ, जब सीमेंट से लदा ट्रक 12 मज़दूरों को लेकर चित्रकोंडा से जोडाम्बा जा रहा था।

 नीचे दबा मजदूरों के शव

पुलिस और स्थानीय लोगों ने सीमेंट की बोरियों के नीचे दबे मजदूरों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि घायलों को जोडाम्बा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी)