अन्य राज्य

Published: Aug 19, 2022 05:26 PM IST

Arrestedकेरल में महात्मा गांधी की तस्वीर को क्षतिग्रस्त करने के केस में राहुल गांधी के स्टाफ समेत 4 गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

तिरुअंनतपुरम:  केरल में हाल ही में महात्मा गांधी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने के (Vandalizing Mahatma Gandhi’s Picture) आरोप में सांसद राहुल गांधी के कर्मचारियों सहित 4 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार किया है। कालपेट्टा पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

करीब दो महीने पहले स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध के बाद  कथित तौर पर  महात्मा गांधी की तस्वीर को  नुकसान पहुंचाया गया था।

चार लोग गिरफ्तार 

कालपेट्टा पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। वहीं, कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल दो व्यक्ति वायनाड के सांसद के कार्यालय के कर्मचारी हैं, वहीं, दो अन्य व्यक्ति पार्टी के कार्यकर्ता हैं। 

एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ 

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि 24 जून को एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा वायनाड के सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ के दौरान दीवार पर लगी महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया गया था।