अन्य राज्य
Published: Nov 22, 2023 10:08 PM ISTKarnataka Cylinder Blastबेंगलुरु के एक मकान में फटा गैस सिलेंडर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार को एक मकान में गैस सिलेंडर फटने (Karnataka Cylinder Blast) से बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजे उस समय की है जब मारुति लेआउट इलाके में स्थित किराए के एक मकान में परिवार के एक सदस्य ने लाइट जलाई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ” घर में सिलेंडर फटने से परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और एक नाबालिग बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज यहां विक्टोरिया अस्पताल में किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने के पीछे की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। (एजेंसी)