राज्य

Published: Mar 24, 2022 11:36 AM IST

Abhishek Chatterjee Passes Awayअभिनेता अभिषेक चटर्जी का हुआ निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जताया शोक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी (Abhishek Chatterjee) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार को 57 साल की उम्र में अभिनेता नेआखिरी सांस ली है। अभिषेक चटर्जी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिस कारण उनका निधन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को एक शो की शूटिंग के दौरान अभिनेता गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। इसके बाद पता चला ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।अभिषेक चटर्जी ने साल 1986 की बंगाली फिल्म ‘पथभोला’ में प्रोसेनजीत चटर्जी, तापस पॉल, संध्या रॉय जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इस का निर्देशन तरुण मजूमदार ने किया था और इसके संगीत निर्देशक हेमंत मुखर्जी को 1987 में बीएफजेए पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

दिवंगत अभिनेता बंगाली टीवी शो ‘खोरकुटो’ में भी दिखाई दिए, जिसमें ट्रिना साहा और कौशिक रॉय के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए। अभिषेक ने धारावाहिक में ट्रिना साहा के पिता की भूमिका निभाई था।  उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।  उन्हें धारावाहिकों- मोहर और फागुन बौ में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता था। अभिषेक इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय थे और अपने उदार व्यवहार के लिए जाने जाते थे।

अभिनेता के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री के लोग सदमे में है।  साथ ही लबोनी सरकार, गौरव रॉय चौधरी, कौशिक रॉय, ट्रिना साहा सहित कई सेलेब्स ने  उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने कहा है कि वह अभिनेता अभिषेक चटर्जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर दुखी हैं। सीएम ने यह भी कहा है कि वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता थे और उन्हें याद करेंगे। यह टीवी और फिल्म उद्योग के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।