अन्य राज्य
Published: Jan 26, 2023 11:46 PM ISTPakistani Flag Hoisted In Biharबिहार: पूर्णिया में 74वें गणतंत्र दिवस पर फहराया गया पाकिस्तानी झंडा, इलाके में मचा कोहराम
पटना. बिहार (Bihar) के पूर्णिया (Purnea) के मधुबनी सिपाही टोला इलाके (Madhubani Sipahi Tola area) में गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) पर पाकिस्तानी झंडा (Pakistani Flag) फहराया गया, जिससे इलाके में कोहराम मच गया। यह झंडा मोहम्मद मुबारक उद्दीन के घर पर होस्ट फहराया गया था। यह स्थानीय मस्जिद के पास में ही है।
जिला प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिलते ही बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन झंडे को हटा दिया। पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
मधुबनी के एसएचओ पवन चौधरी ने कहा, “सूचना मिलने के बाद हम संदिग्ध के घर पहुंचे। झंडे को हटा दिया गया है। एसडीओ पूर्णिया से इस मामले पर चर्चा की गई है। कार्रवाई की जाएगी।”
जांच के दौरान परिवार की सदस्य रेहाना परवीन ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति सुबह घर में आया और छत पर चला गया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके घर पर पाकिस्तानी झंडा किसने फहराया था।