अन्य राज्य

Published: Mar 09, 2022 06:17 PM IST

Assam municipal electionअसम नगर निकाय चुनाव में भाजपा का डंका, 80 मे से 74 पर किया कब्ज़ा; कांग्रेस का सूपड़ा साफ़

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

गुवाहाटी: असम नगर निगम चुनाव (Assam Municipal Elections) में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) का डंका बच गया है। भाजपा ने 80 में से 74 नगर निगम पर कब्ज़ा कर लिया है। वहीं मुख्या विपक्षी कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। उसे केवल एक नगर निगम में जीत मिली है। वहीं भाजपा के गठबंधन में शामिल असम गणपरिषद ने दो नगर निगम बोर्ड बारपेटा और बोकाखाट पर कब्जा किया है और हैलाकांडी और मरियानी के दो बोर्ड पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है।

ज्ञात हो कि, रविवार छह मार्च को राज्य की 80 नगर निगम (Assam Municipal Elections) की 920 सीटों पर मतदान हुआ था। इसमें 2,532 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा ने 825 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जबकि कम से कम 706 उम्मीदवारों ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और असम गण परिषद ने 243 उम्मीदवारों को टिकट दिया था

राज्य की 920 सीटों पर पहले ही 57 सीटों पर निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं आज आये चुनावी परिणाम में भाजपा पहले हर राउंड से लेकर आखिरी राउंड तक भाजपा ने बढ़त बनाई रखी और प्रचंड जीत हासिल की। यह पहला मौका है जब किसी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

Assam Municipal Elections: कांग्रेस की बुरी हालत

कुछ महीने पहले हहुए उपचुनाव में मिली हार के बाद नगर निगम चुनाव (Assam Municipal Elections) में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 80 मेसे उसे केवल एक नगर निगम में जीत मिली है। असम की राजनीति में यह पहला मौका है जब कांग्रेस को इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

जनता को पीएम मोदी के नीति पर भरोसा 

असम लोकल बॉडी चुनाव में मिले प्रचंड जीत से भाजपा गदगद है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि, “असम के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत से पता चलता है कि जनता का पीएम श्री पर भरोसा है। नरेंद्र मोदी जी की “एक्ट ईस्ट” नीति का असम के लोगों ने स्वागत किया है। मैं असम के लोगों को, मुख्यमंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा, असम भाजपा और उसके सहयोगी दलों को बधाई और धन्यवाद देता हूं।