अन्य राज्य

Published: Oct 09, 2021 09:30 PM IST

Jharkhand10 अक्टूबर को 60 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी सिविल सेवा परीक्षा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-ओमप्रकाश मिश्र 

रांची: संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021, 10 अक्टूबर  को आयोजित की गई है। प्रथम पाली में परीक्षा 09:30 बजे पूर्वाह्न से 11:30 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 02:30 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक झारखंड के 60 विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर रांची उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है। जो निम्न है