अन्य राज्य

Published: Feb 12, 2022 01:43 PM IST

Cold Wave in Rajasthan राजस्थान में कई जगहों पर ठंड का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo: ANI

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में कई स्थानों पर ठंड (Cold Wave) का प्रकोप जारी है और रात का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार रात राज्य के करौली में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इसी तरह, न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 3.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 4.0 डिग्री, संगरिया में 4.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.0 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि बीती रात को न्यूनतम तापमान अंता में 5.1 डिग्री, अलवर में 5.2 डिग्री, चुरू में 5.9 डिग्री, जालोर में 6.3 डिग्री, डबोक में 6.4 डिग्री, पिलानी में 6.5 डिग्री, नागौर में 6.9 दर्ज रहा। 

जयपुर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 9.4 दर्ज किया गया। वहीं राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)