अन्य राज्य

Published: Jun 27, 2020 08:49 AM IST

कर्नाटक कोविड-19 मामलेकोविड-19: कर्नाटक में मामलों की संख्या 11 हजार से अधिक पहुंची

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

 बेंगलुरु.  कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,000 के पार हो गई। वहीं 10 लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों का आंकड़ा 180 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि शुक्रवार को 246 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। 26 जून शाम तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11,005 थी और 180 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं अब तक इलाज के बाद 6,916 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। बुलेटिन में बताया गया कि सक्रिय 3,905 मामलों में से 3,727 मरीज कोरोना वायरस के लिए तय किए गए अस्पतालों में पृथक-वास में हैं और उनकी हालत स्थिर है। वहीं 178 मरीज आईसीयू में हैं।