अन्य राज्य

Published: Feb 23, 2022 04:57 PM IST

FIR Registered आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में फेसबुक पेज 'मैंगलोर मुस्लिम' पर FIR दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

बेंगलुरू: एक बड़ी खबर के अनुसार मंगलुरु पुलिस ने अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में एक फेसबुक पेज पर प्राथमिक दर्ज की है। इस पेज का नाम ‘मेंगलोर मुस्लिम’ है। यह जानकारी मंगलुरु सिटी के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने दी। बता दें कि, कर्नाटक में हिजाब विवाद (Karnataka Hijab Row)  को लेकर विभिन्न याचिका पर कर्नाटक उच्च न्यायलय में सुनवाई जारी है। 

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर एक्टर और मानवाधिकार कार्यकर्ता चेतन कुमार (Actor Chethan Kumar) को उनके एक ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया है। उन पर भारतीय दंड संहिता के धारा 505 (2) और धारा 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चेतन कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपने ट्वीट में हिजाब और जस्टिस कृष्णा दीक्षित पर टिप्पणी की थी।