अन्य राज्य

Published: Oct 07, 2023 10:07 PM IST

Fire Breaks Out in Karnatakaकर्नाटक के अट्टीबेले में पटाखे की दुकान में भीषण विस्फ़ोट, 12 लोगों की मौत, कई घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु के अनेकल तहसील में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां क्व अट्टीबेले इलाके में शनिवार को एक पटाखे की दुकान में भीषण विस्फोट हुआ। इस धमाके में करीब 12 लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि कई लोग घायल हुए है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मौके पर 20  लोग मौजूद थे। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

खबरों की मानें तो, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बालाजी क्रैकर्स की फैक्ट्री में छोटी सी चिंगारी से आग लग गई। जिससे बड़ा विस्फोट हुआ। घटना के वक्त वहां पर 20 कर्मचारी थे, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। उसने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने कहा कि एक पटाखे की दुकान में आग लग गई है। दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण अभी पता नहीं चल पाया है।