अन्य राज्य

Published: Mar 08, 2021 12:19 AM IST

निधनपूर्व राष्ट्रपति कलाम के बड़े भाई मोहम्मद मुथु मीरा का 104 वर्ष की उम्र में निधन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

रामेश्वरम. देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के बड़े भाई मोहम्मद मुथु मीरा लेब्बाई माराकयार का रविवार को 104 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने रामेश्वरम स्थित निवास पर अंतिम सांस ली।

उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) ओ. पन्नीरसेल्वम और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।