अन्य राज्य

Published: May 28, 2020 07:50 AM IST

झारखंड औद्योगिक गतिविधिझारखंड सरकार ने शहरी क्षेत्र में भी औद्योगिक गतिविधियों में छूट दी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोविड -19 की वजह से जारी लॉकडाउन में शहरी क्षेत्र में जारी बंदिशों में कुछ और छूट देने की घोषणा करते हुए इन इलाकों में भी औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को इस छूट की घोषणा की। इसके अनुसार अब राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में भी औद्योगिक गतिविधियां की जा सकेंगी। सिर्फ निषिद्ध क्षेत्र इससे अलग रहेंगे। लॉकडाउन के चौथे चरण में झारखंड के ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में इस तरह की छूट पहले ही दी जा चुकी थी। (एजेंसी)