अन्य राज्य

Published: Feb 24, 2021 02:01 AM IST

गुजरात निकाय चुनावगुजरात के शहरों में फिर खिला कमल, AAP का उदय, ओवैसी की एंट्री, कांग्रेस डूबी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अहमदाबाद. गुजरात में हुए महानगर पालिका के चुनाव में फिर एक बार भाजपा ने बाजी मारी है। भाजपा ने 6 महानगर पालिकाओं पर कब्ज़ा कर लिया है। जिसमें अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर शामिल है। भाजपा ने इस चुनावों में कुल 489 यानी 85% सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस ने 46 यानी सिर्फ 8% प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं अहमदाबाद और सूरत में चौंकादेने वाले नतीजे आये है। पहली बार गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव लड़नेवाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने यहां सात सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं सूरत में आप ने कांग्रेस को पूरी तरह से डूबा ही दिया। आप ने यहां कुल 27 सीटें जीती है।

अहमदाबाद महानगर पालिका कुल 192 सीटें 
भाजपा  159
कांग्रेस  25
AIMIM 7
निर्दलीय 1
सूरत महानगर पालिका  कुल 120 सीटें
भाजपा  93
आम आदमी पार्टी 27
सूरत महानगर पालिका  कुल 76 सीटें
भाजपा 69
कांग्रेस 7
राजकोट महानगर पालिका  कुल 72 सीटें
भाजपा 68
कांग्रेस 4
जामनगर महानगर पालिका  कुल 64 सीटें
भाजपा  50
कांग्रेस  11
निर्दलीय 3
भावनगर महानगर पालिका कुल 52 सीटें
भाजपा 44
कांग्रेस 8

लंबे समय से भाजपा की सत्ता

शहर  कुल वार्ड  कब से सत्ता में
अहमदाबाद 48 2008 
वडोदरा  19 2005 
सूरत  30 1990 
राजकोट  18 2005
भावनगर  13 1995
जामनगर 16 1995

2276 उम्मीदवार थे चुनावी मैदान में

भाजपा और कांग्रेस ने इस चुनाव में काफी जोर लगाया। इस चुनाव में कई बड़े नेताओं ने प्रचार किया। इस चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा उम्मीदवार उतारे थे।

भाजपा- 577
कांग्रेस- 566
आप- 470
राकांपा- 91
अन्य पार्टियां- 353
निर्दलीय- 228