अन्य राज्य
Published: Nov 18, 2022 03:26 PM ISTGirl Dead Body Found in Suitcaseक्रूरता! यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में मिली लड़की की लाश, चेहरे के साथ किया कुछ ऐसा कि...
मथुरा: देश में श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) को लेकर खलबली मची है। वहीं, आए दिन देश के अलग अलग जगहों से लड़कियों की हत्या की खबरें सामने आ रही है। इस बीच मथुरा (Mathura) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर आज दोपहर को सूटकेस (Suitcase) में युवती की (Girl dead Body) लाश मिली है। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी गई है। हालांकि, अभी तक मृतक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
मिली हुई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक लाल सूटकेस लावारिस हालत में पड़ी होने की सुचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब सूटकेस खोलकर देखा तो हैरान रह गए। लावारिस सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। युवती के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। उसके शरीर मे कई जगह चोटों के निशान मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूल पत्ती और प्लाजो पहने हुए हैं। युवती के बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। इसके अलावा सूटकेस में लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।
मालूम हो कि, देश में हत्या के मामले बढ़ते जा रहे है। पिछले एक हफ्ते में कई हत्याओं के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें सबसे श्रद्धा मर्डर केस सबसे क्रूर माना जा रहा है। श्रद्धा को उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने गला दबाकर मार डाला और फिर उसके शव के 35 टुक्से कर उसे जंगल में फेंक दिए।