अन्य राज्य

Published: Aug 10, 2021 08:41 AM IST

Gujaratवड़ोदरा में अजगर निगल गया जिंदा बंदर, वन विभाग की टीम ने ऐसे सुरक्षित बाहर निकाला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

गुजरात. अजगर (Python) एक विशालकाय सर्प है। यह एक विषहीन सर्प प्रजाति है। लेकिन यह बड़ें-बड़े जानवरों को निगल जाता है। इसके जाल में फंसे जानवर आसानी से नहीं बच पाते। आए दिन देखन और सुनने को मिलता है कि अजगर ने बकरी, हिरण, बिल्ली, बंदर जैसे वन्यप्राणी को निगल लिया है।

कुछ ऐसा ही एक घटना गुजरात बडोदरा में सामने आई है। यहां 10 फुट के विशालकाय एक अजगर ने बंदर को निगल लिया था। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों (Forest Department Employees) ने अजगर के पेट से बंदर (Monkey)को बाहर निकाला। वन विभाग के अनुसार दोनों सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि, अनुमति मिलने के बाद हम अजगर को जंगल में छोड़ देंगे।