अन्य राज्य

Published: Dec 30, 2020 05:30 PM IST

अन्य राज्यराजदीप गोआला ने असम विधानसभा से इस्तीफा दिया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

गुवाहाटी: कांग्रेस से निष्कासित विधायक राजदीप गोआला (MLA Rajdeep Goala) ने असम विधानसभा से इस्तीफा  दे दिया है (Resign from Assam Assembly)। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी (Hitendra Nath Goswami) ने दी। वह मंगलवार को भाजपा में शामिल (Entered BJP) हो गए थे। 

गोस्वामी ने कहा कि, गोआला ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया और इसे तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के अब 20 विधायक हैं। 

कछार जिले में लखीमपुर क्षेत्र से विधायक गोआला को कांग्रेस ने इस वर्ष अक्टूबर में छह वर्षों के लिए ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों” के आरोप में निष्कासित कर दिया था। गोआला मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री अजंता नियोग और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के पूर्व विधायक बनेंद्र मुशहरी के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। (एजेंसी)