अन्य राज्य

Published: Jul 14, 2021 11:23 PM IST

Governorरमेश बैस बने झारखंड के 10वें राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

ओमप्रकाश मिश्र

रांची. झारखंड (Jharkhand) के 10 वें राज्यपाल ( Governor) के रूप रमेश बैस ने आज झारखंड राज्य के राज्यपाल का पद ग्रहण किया। राज भवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति (Chief Justice) डॉ. रवि रंजन (Dr. Ravi Ranjan) ने रमेश बैस (Ramesh Bais) को झारखंड के राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई। इससे पूर्व सरकार के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राष्ट्रपति भवन द्वारा राज्यपाल की नियुक्ति से संबंधित वारंट पढ़कर उपस्थित लोगों को सुनाया।

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानन्द भोक्ता, चम्पई सोरेन, जोबा माँझी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद संजय सेठ एवं दीपक प्रकाश, राँची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, विकास आयुक्त अरुण सिंह।

पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन एम.वी.राव, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल एवं निगरानी विभाग वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।