अन्य राज्य

Published: Jan 27, 2022 07:01 PM IST

Ranchiपूर्व मुख्यमंत्री आवास के निकट चली गोली, मेयर ने की हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

– ओमप्रकाश मिश्र

रांची : मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister Residence) के निकट गोली चलने की घटना से जहां आम लोग सकते में है। वहीं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री (BJP National Minister) और रांची की मेयर (Ranchi Mayor) डॉ. आशा लकड़ा (Dr. Asha Lakra) ने कहा कि रांची के हाई सिक्योरिटी एरिया (High Security Area) में दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटना होना चिंतनीय है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

गुरुवार को जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास के समीप अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजधानी में अपराधी खुलेआम मौत का खेल खेल रहे हैं और पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस जगह पर यह घटना घटी है, वहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का आवास है। कुछ ही दूरी पर उपायुक्त और एसएसपी का आवास भी है। इस घटना से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शहर में हिस्ट्री शीटर सक्रिय हो चुके हैं।

राज्य सरकार से इससे शर्मनाक घटना और क्या हो सकती है, जब हाई सिक्योरिटी एरिया ही असुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं और मोरहाबादी स्थित उनके पिता (शिबू सोरेन) के आवास के समीप घटित इस घटना से यह स्पष्ट हो चुका है कि राज्य की आम जनता कितनी सुरक्षित है। जब राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन आम जनता की हिफाजत नहीं कर सकते तो उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें सहस्र यह स्वीकार करना चाहिए कि राज्य की आम जनता को सुरक्षित रखने में वे नाकाम हो चुके हैं।