अन्य राज्य

Published: Jun 19, 2021 02:42 PM IST

Landslideरेल पटरी पर गिरा पत्थर, नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का इंजन हुआ क्षतिग्रस्त

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

ओमप्रकाश मिश्र

रांची. झारखंड (Jharkhand) के मानकपुर-कोडरमा सेक्शन स्थित बस्कटवा और नाथगंज हॉल्ट के बीच आज सुबह भूस्खलन (Landslide) होने और पत्थर गिरने की एक घटना में राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त होने से बच गई। हावड़ा-नई दिल्ली रेल खंड पर हुई इस घटना में राजधानी एक्सप्रेस का इंजन (Engine) क्षतिग्रत (Damaged) हो गया, वहीं डाउन रेल लाइन के इस मार्ग पर लम्बी दूरी की गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया। रेल पटरी पर अचानक हुए भूस्खलन और पत्थर गिरने की इस घटना में एक बड़ी रेल दुर्घटना घट सकती थी। झारखंड में विगत कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश (Frequent Rain) से यहां का जन-जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। प्रतिदिन हो रही बारिश के कारण नाथगंज हॉल्ट के निकट भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटना तब हुई जब इस मार्ग से 02242 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस गुजर रही थी। 

हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने के क्रम में इंजन के ठीक आगे भूस्खलन होने और पत्थर गिरने से राजधानी एक्सप्रेस का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। रेल लाइन पर मिट्टी और पत्थर भर गए। इस घटना के बाद नई दिल्ली-हावड़ा डाउन रेल लाइन पर 02314 डाउन नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस और 03126 गाजीपुर सिटी कोलकाता एक्सप्रेस को गया के समीप रोक दिया गया। 

मलवा हटाने के बाद बहाल हुई रेल यात्रा

रेल पटरी पर गिरे मलवे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर कर यातायात को सामान्य बनाया गया। इस घटना की जानकारी होने पर राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने यात्रियों को सयंमित किया और रेल पटरी पर पड़े मलवे को हटा कर रेल यात्रा पुनः बहाल की गई।