अन्य राज्य
Published: May 11, 2021 05:48 PM ISTTelangana Lockdownतेलंगाना सरकार का निर्णय, राज्य में 10 दिन का सख्त लॉकडाउन का किया ऐलान
हैदराबाद: तेलंगाना में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए केसीआर सरकार ने राज्य में 10 दिन का लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसके तहत 12 मई से सुबह 10 बजे से यह लागु होगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।
सीएमओ ने कहा, “हालाँकि, रोज़ सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सभी गतिविधियों के लिए छूट होगी। इसी के साथ कैबिनेट ने कोरोना वैक्सीन की खरीद के लिए वैश्विक निविदाएं आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया।”