अन्य राज्य
Published: Mar 03, 2022 04:38 PM ISTManipur Election 2022मणिपुर के काकचिंग खुनौ में मतदान से पहले कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा, 13 वाहन क्षतिग्रस्त
नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार मणिपुर चुनाव 2022 (Manipur Election 2022) के दूसरे चरण के पहले काकचिंग खुनौ में कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यह हिंसा रात करीब 11.30 बजे हुई। जिसमें 8 दोपहिया और चार पहिया वाहनों सहित 13 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के मुताबिक, मणिपुर में भारी सुरक्षा इंतजामों के साथ पहले चरण की 60 विधानसभा सीटों में से 38 सीटों पर सोमवार चुनाव हुआ था। जिसमें 78.03 फीसदी मतदान हुआ था। इससे पहले जिन पांच जिलों में पहले चरण का मतदान हुआ था। इसमें इंफाल पूर्व में 76.64 प्रतिशत, चुराचांदपुर में 74.45 प्रतिशत और बिष्णुपुर में 73.44 प्रतिशत और सर्वाधिक 82.19 प्रतिशत मतदाताओं ने इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों में मतदान किया था।
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले भी पहले चरण के दौरान भी चुराचांदपुर जिले में दो प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। वहीं, सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त बलों के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य किया गया था। वहीं, सिंघाट में कुछ लोगों ने एक ईवीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया था और इंफाल पश्चिम जिले के लंगथबल निर्वाचन क्षेत्र के काकवा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर मतदान केंद्र को क्षतिग्रस्त कर दिया था।