अन्य राज्य

Published: Aug 19, 2022 06:19 PM IST

West Bengalपश्चिम बंगाल: STF ने अल कायदा से संलिप्तता के आरोप में 2 को किया गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: @ANI/ Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के स्पेशल टास्क फाॅर्स ( Special Task Force) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा (Al Qaida) के साथ कथित संलिप्तता के आरोप में दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी बंगाल के बारासात के सासन थाना क्षेत्र से की गईं है। आरोपियों की पहचान अब्दुर रकीब सरकार और काजी अहसन उल्लाह के रूप में हुई है। वहीं उनके पास से देशद्रोही दस्तावेज भी बरामद किए गए है। 

एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि,  “स्पेशल टास्क फोर्स, पश्चिम बंगाल ने सासन पुलिस थाने के तहत खारीबाड़ी से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल कायदा के साथ कथित संलिप्तता के आरोप में 2 आरोपियों अब्दुर रकीब सरकार और काजी अहसन उल्लाह को गिरफ्तार किया।” 

अधिकारी ने कहा कि, संदिग्ध आरोपी के कब्जे से देशद्रोही दस्तावेज भी जब्त किए। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।