उत्तर प्रदेश

Published: Apr 19, 2024 11:18 AM IST

UP Lok Sabha Phase 1 Electionयूपी की आठ लोकसभा सीटों पर 9 बजे तक 12.66% मतदान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और मुजफ्फरनगर सीट शामिल हैं। इन सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक यूपी के इन सीटों पर 12.66% मतदान हुआ।

UP के 8 निर्वाचन क्षेत्र का मतदान प्रतिशत

1. सहरानपुर- 16.49%

2. कैराना- 12.45%

3. मुजफ्फरनगर- 12.01%

4. बिजनौर- 12.37%

5. नगीना (अजा)- 13.91%

6. मुरादाबाद- 10.89%

7. रामपुर- 10.66%

8. पीलीभीत- 13.36%

80 प्रत्याशियों की दावेदारी
बता दें कि यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। इन आठ सीटों पर कुल 80 प्रत्याशियों ने दावेदारी की है।