उत्तर प्रदेश

Published: Dec 04, 2022 10:08 AM IST

Murder After Rapeयूपी में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर शव दफनाया, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपियों को दबोचा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

हरदोई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दुष्कर्म के बाद एक युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश है। वहीँ परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। युवती कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने उसकी हत्या कर खेत में दफना दिया था।  

हरदोई जिले (Hardoi district) में घर से मजार गई युवती का ट्रैक्टर सवार युवकों (youths riding a tractor) ने अपहरण कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव दफना दिया। मामले की जांच में पुलिस ने दो लोगों को चिह्नित किया। शनिवार को पुलिस ने इन आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। इसमें एक के पैर में गोली लगी है।

हरदोई  SP राजेश द्विवेदी  ने बताया कि दोनों ने मिलकर युवती को खेत में दफना दिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। इसी बीच एक आरोपी इरफान ने पुलिस राइफल छीन कर भागने का प्रयास किया, पकड़ने के दौरान वे घायल हो गया। दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास के दौरान युवती की हत्या की गई है। 10-11 दिन पहले एक युवती लापता हुई थी। 

जानकारी के अनुसार आरोपी 22 नवंबर की रात वह ट्रैक्टर से आ रहा था। रास्ते में लड़की मिली, तो उसके मालिक इरफान ने उसका अपहरण कर लिया। युवती को गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मामला खुल न जाए, इस डर से उसकी हत्या कर शव को उसी खेत में दफना दिया। इस पर पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान इरफान एक सिपाही की राइफल छीन कर भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया और मुठभेड़ में गोली चलाई, गोली इरफान के दाहिये पैर में लगने से वह गिर पड़ा। उसका इलाज चल रहा है।