उत्तर प्रदेश

Published: Jan 20, 2022 05:12 PM IST

UP Election 2022योगी के बाद अखिलेश भी लड़ेंगे चुनाव, मैनपुरी के करहल सीट से ठोकेंगे ताल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
अखिलेश यादव (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश अपने गृह जिले मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे। ज्ञात हो कि, योगी के गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से अखिलेश पर चुनाव लड़ने का दवाब बन हुआ है। 

मैनपुरी जिला संगठन ने भेजा प्रस्ताव 

अखिलेश के चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच गुरुवार को मैनपुरी जिला संगठन के नेता लखनऊ में सपा सुप्रीमो से मिले। इस दौरान उन्होंने अखिलेश को करहल सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया। नेताओं के कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप करहल सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।

सपा का बढ़ 

करवाल सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है। 2007 के चुनाव को छोड़ दें तो इस सीट पर लगातार का सपा का प्रत्याशी ही जीतकर विधनसभा पहुंच रहा है। पिछले 15 साल से यहां से सपा के सोबरन सिंह यादव विधायक हैं। 2017 के चुनाव में सपा के प्रत्याशी सोबरन यादव को 104,221 वोट मिला था। 

चुनाव लड़ने का लगातर बन रहा दवाब 

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सदर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू से चुनाव मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अखिलेश यादव  पर भी चुनाव लड़ने का लगातार दवाब बढ़ते जा रहा है। जिसके बाद अखिलेश भी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी। 

जानिए क्या है करहल सीट का जातीय गणित