उत्तर प्रदेश

Published: Feb 16, 2022 08:36 PM IST

UP Election 2022एसपीएस बघेल पर हुए हमले पर बोले अखिलेश यादव- हार से हताश भाजपा खुद करवा रही हमले

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

कन्नौज: करहल सीट से भाजपा उम्मीदवार एसपीएस बघेल पर हुए हमले को लेकर भाजपा द्वारा लगाए आरोप पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, “दो चरणों के मतदान के बाद अपनी हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी हताश हो चुकी है। इसलिए वह खुद अपने ऊपर हमले करवा रही है।”

इसी के साथ केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए यादव ने कहा, “उनके पास केंद्रीय बल और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है। यूपी सरकार क्या कर रही थी?

ज्ञात हो कि, एसपीएस बघेल सहित राज्य महिला मोर्चा अध्यक्ष और भाजपा सांसद गीता शाक्य पर कल मैनपुरी के अलग-अलग इलाकों पर हमला हुआ था। भाजपा ने इन हमलों के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया था। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई, साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

एबीएस बैंक फ्रॉड मामले भाजपा पर बोला हमला

एबीएस बैंक फ्रॉड मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा, “बैंकों को लूट कर भाग रहे उद्योगपति गुजरात से कैसे हैं? भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद ये घटनाएं बढ़ी हैं। वे इन भागते उद्योगपतियों और उनकी लूट को भी नहीं रोक सकते।”

पुलिस पर बोला हमला

बुधवार को सपा सुप्रीमो ने कन्नौज के तिरवा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर हमला बोला दरअसल, अखिलेश लोगों को संबोधित कर रहे थे। तभी कुछ लोग बैरिगेड तोड़कर अंदर आ रहे थे। वहां मौजूद पुलिस अधिकारी उन लोगों को आने से रोक रही थी। इसको देखते ही अखिलेश भड़क गए पुलिस पर जमकर बरसे।