उत्तर प्रदेश

Published: Apr 11, 2023 03:05 PM IST

Arif-Saras Friendshipकानपुर के ZOO में सारस से मिलने पहुंचा आरिफ, सामने देखकर चहक उठा सारस, देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic : @pawanautiyal

उत्तर प्रदेश : आरिफ और सारस की दोस्ती के बारे में लगभग हर कोई जानता है। आरिफ (Arif) आज एक बार फिर अपने सारस (Saras) दोस्त से मिलने कानपुर ZOO पहुंचे। इस दौरान जैसे ही आरिफ बाड़े के पास पहुंचे तो सारस खुशी से चहकने लगा और बेचैन दिखा। आरिफ को देखते ही सारस खुशी से उछल पड़ा। 

इतना ही नहीं जैसे ही सारस ने आरिफ को देखा वो इधर-उधर फुदकने लगा। चारों तरफ घूमने लगा कि कोई उसे बहार निकाल दे। हैरानी की बात तो ये है कि जब आरिफ ने सारस को उड़ने के लिए कहा तो वो जहां था उतनी ही जगह में उड़कर दिखाने लगा। आज महीनों बाद आरिफ दोस्त (Friend) सारस से मिला। जिसके बाद तो सारस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

गौरतलब है कि अमेठी जिले के जामो विकास खंड के मंडखा निवासी आरिफ को करीब एक साल पहले खेत में एक सारस घायल हालत में मिला था। आरिफ उसे अपने घर ले आया था और उसकी देखभाल की। धीरे-धीरे सारस पूरी तरह ठीक हो गया और आरिफ के साथ ही रहने लगा। आरिफ और सारस के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आए थे। 

हालांकि, इसके बाद जब समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सारस से मिले तो इसके बाद वन विभाग टीम को सारस की खबर लगी। जिसके बाद वन विभाग की टीम सारस को चिड़ियाघर उठा ले गई। उस समय आरिफ और सारस की दोस्ती से लोग वाकिफ हो गए। जिसके बाद आज आरिफ एकबार फिर अपने दोस्त से मिलने पहुंचा।