उत्तर प्रदेश

Published: Dec 23, 2023 12:57 PM IST

Uttar Pradesh Crimeबलिया में जालसाजी करना पड़ा भारी, 4 अधिकारियों समेत 31 पर FIR दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
बलिया में जालसाजी करना पड़ा भारी

बलिया (उप्र): जिले के चकबंदी विभाग (Consolidation Department) के चार बंदोबस्त अधिकारी सहित विभाग के 31 कर्मियों के विरुद्ध जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार बंदोबस्त अधिकारी आर. के. सुरेश कुमार (R.K Suresh Kumar) की शिकायत पर शुक्रवार को बलिया शहर कोतवाली में चार बंदोबस्त अधिकारी राधेश्याम, दयानंद सिंह चौहान, धन राज यादव व अनिल कुमार सहित विभाग के 31 कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। 

 

उन्होंने दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि आर. के. सुरेश कुमार ने शिकायत में बैरिया तहसील क्षेत्र के दलन छपरा गांव में चकबंदी कर्मियों पर फर्जी कार्रवाई और अनियमितता का आरोप लगाया है। चकबंदी आयुक्त की जांच के बाद मामला दर्ज कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

(एजेंसी)