उत्तर प्रदेश

Published: Aug 15, 2023 08:06 PM IST

UP Newsउत्तर प्रदेश के वृंदावन में बड़ा हादसा! मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत, 10 घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Picture

वृंदावन. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वृंदावन (Vrindavan) में मंगलवार (15 अगस्त) को एक मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है।

मीडिया खबर के मुताबिक यह घटना बांके बिहारी मंदिर के पास दुसायत मोहल्ले की है। जहां एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 10-12 लोग घायल हो गए हैं।

जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों को मलबे से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचाया गया। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।