उत्तर प्रदेश

Published: Mar 07, 2022 12:07 PM IST

Gas Cylinder Blastबुलंदशहर : पॉलिटेक्निक कॉलेज छात्रावास में जोरदार ब्‍लास्‍ट, 13 छात्र झुलसे, 2 की हालत नाजुक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) के डिबाई तहसील में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हॉस्टल में एक जोरदार ब्लास्ट (Cylinder Blast)  हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट दरअसल होस्टल के किचन में गैस सिलेंडर के फटने से हुआ है। 

वहीं इस घटना में 13 लोग झुलस गए जिनमें 10 स्टूडेंट भी हैं। इनमें से दो की हालत फिलहाल नाजुक है। फिलहाल घायलों का अलीगढ़ मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा 5 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर में ब्लास्ट खाना बनाने के दौरान हुआ था। 

घटना के अनुसार बलास्ट होते ही कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना भयंकर था कि आसपास के क्षेत्र आवाज सुनाई दी। इस भीषण हादसे 10 छात्रों के साथ 13 लोग झुलसे हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसे में झुलसे सभी छात्रों को अलीगढ़ स्थित मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

दरअसल बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि, कॉलेज के छात्रावास में सोमवार सुबह खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान किचन में रखे एक पांच किलोग्राम वाला सिलेंडर जोरदार धमाके साथ फट गया। धमाका होते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।