उत्तर प्रदेश

Published: Mar 22, 2023 02:49 PM IST

Chaitra Navratri 2023चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के प्रथम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने तुलसीपुर (Tulsipur) में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी (Maa Pateshwari) मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि (Navratri) के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से सुखी, स्वस्थ और प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर में मिले बच्चों से मुख्यमंत्री योगी ने बात की और चॉकलेट भी दिया। 

मुख्यमंत्री ने पांच दिन के भीतर प्रदेश के कई जनपदों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने ईश्वर के चरणों में शीश भी झुकाए। शनिवार को मुख्यमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दर्शन किये। रविवार को अयोध्या दौरे पर गए योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन किए और बुधवार को तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाई।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1638380885681774594 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने यहां लोगों को नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत 2080 प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लेकर आए। यही कामना हैं।