उत्तर प्रदेश

Published: Mar 01, 2023 04:23 PM IST

Yogi Adityanathअखिलेश यादव की वायरल हो रही तस्वीर पर CM योगी का तंज, कहा- SP ने दिया वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुई प्रयागराज की घटना में आरोपी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की फोटो वायरल होने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने तंज कसा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में अपने संबोधन में कहा कि कल मैंने देखा कि प्रयागराज की घटना के आरोपी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। लोग कहेंगे यह सोशल मीडिया का जमाना है लेकिन (तस्वीर में) आपकी (SP) पार्टी का लोगो है, आप हाथ मिलाते दिख रहे हैं लेकिन फिर भी आप इससे इनकार कर रहे हैं।

विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सच है कि आपने (समाजवादी पार्टी) यूपी को एक जिला, एक माफिया दिया। किस जिले में माफिया नहीं था? राज्य में कई तरह के माफिया थे, कुछ भू-माफिया, वन माफिया, मवेशी माफिया थे। राज्य में हर कोई इसके बारे में अच्छी तरह जानता था। हमारी सरकार ने ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) ने MSME को नया रूप दिया, पिछली सरकार ODOP तो नहीं दे पाई लेकिन वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया ज़रूर दे दिया। 

सीएम योगी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया। 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई। इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ राशि प्रस्तावित की है। पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी। पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था। 2016-2017 में राज्य का राजस्व कर 86,000 करोड़ का था, और अब 2022-23 में यह 2.20 लाख करोड़ का है।