उत्तर प्रदेश

Published: Feb 15, 2023 09:21 PM IST

Ramayana Conclaveडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने श्रृंगवेरपुर में रामायण कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन, कहा- श्रृंगवेरपुर धाम में जल्द बनेगा पुल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) बुधवार को कुंभ नगरी प्रयागराज (Prayagraj) स्थित श्रृंगवेरपुर धाम (Shringverpur Dham) में पर्यटन और संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित रामायण कॉन्क्लेव (Ramayana Conclave) का शुभारंभ किया। उन्होंने पंच आचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति मे मां गंगा आरती की और राष्ट्रीय रामायण मेला की स्मारिका का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने राम वन गमन मार्ग की चर्चा करते हुए कहा कि इस मार्ग पर भगवान राम के जीवन‌ से‌ जुड़ी स्मृतियों को प्रतीकों और झांकियों द्वारा दर्शाया जायेगा। भगवान राम जुड़े विशेष स्थलों पर रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। उसी की कड़ी में रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन श्रृंगवेरपुर धाम में हो रहा है। कॉन्क्लेव के शुभारंभ पूर्व लगभग 3 किलोमीटर श्री राम शोभायात्रा निकाली गई और उप मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा में शामिल राम लक्ष्मण सीता और निषादराज की भूमिका निभा रहे पात्रों (प्रतीकों) को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। 

सभी अतिथियों का स्वागत

उन्होंने श्रृंगवेरपुर धाम के बदले हुए स्वरूप का भी वर्णन किया। कहा की यहां पर अन्य तीर्थ स्थलों की तरह से इस पूज्य नाम विकास किया जा रहा है और आगे भी होगा। कहा कि पर्यटन और विकास की दृष्टि से भगवान राम और निषादराज गले मिलते हुए 51 फीट ऊंची मूर्ति लगाई गई है, जो सामाजिक समरसता का संदेश देती है। कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम में जहां से भगवान राम ने नदी पार की थी, वहां पर शीघ्र ही पुल बनेगा। महासचिव रामायण मेला और  कार्यक्रम संयोजक उमेश द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।