उत्तर प्रदेश

Published: Dec 12, 2022 12:14 PM IST

Dimple Yadav Oathसंसद भवन पहुंचकर डिंपल यादव ने ली सांसद की शपथ! पति अखिलेश भी रहे मौजूद, सोनिया गांधी से मिला आशीर्वाद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी और मैनपुरी (Mainpuri) से नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) आज यानी 12 दिसंबर को लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लेंगी। इस दौरान उनके साथ अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। भारी जीत के बाद अखिलेश यादव की पार्टी में उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने रविवार को कहा था कि उत्तर भारत से बीजेपी को बाहर करना है।  

मैनपुरी की नई सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को संसद भवन पहुंचकर सांसद के तौर पर शपथ ली। उन्होंने मैनपुरी में हुए लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज शाक्य को 2,88,461 वोटों से हराया था। संसद सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करने आईं डिंपल यादव के साथ उनके पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी आये थे। 

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करते हुए जो हलफनामा दिया, उसके मुताबिक उनके पास 14 करोड़ 32 लाख 2 हजार 605 रुपये की चल-अचल प्रॉपर्टी है। डिंपल यादव के पास 4 करोड़ 70 लाख 3 हजार 687 रुपये की चल संपत्ति और 9 करोड़ 61 लाख 98 हजार 918 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं डिंपल यादव के पति अखिलेश यादव के पास 17 करोड़ 22 लाख रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है और 8.33 करोड़ रुपये से अधिक की उनके पास चल संपत्ति है।