उत्तर प्रदेश

Published: Nov 13, 2021 03:46 PM IST

UP PoliticsUP: बजेगा चुनावी बिगुल, प्रियंका गांधी कल बुलंदशहर में करेंगी ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन' को संबोधित

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
file pic

लखनऊ. कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) 14 नवंबर को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022′ को संबोधित करेंगी ।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में न सिर्फ़ आम जनता के मुद्दों को पुरज़ोर तरीक़े से उठा कर सरकार की जवाबदेही तय की बल्कि संगठन को मज़बूत करने का काम भी बड़े स्तर पर किया है।

लल्लू ने कहा कि इसी कड़ी में महासचिव पूरे प्रदेश में आयोजित होने जा रहे ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022′ में संगठन के पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करेंगी। पहले पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन बुलन्दशहर में 14 नवंबर को किया जा रहा है,वहां आगरा, अलीगढ़, मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अगले दिन 15 नवंबर को महासचिव मुरादाबाद में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के 12 ज़िलों के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी।