उत्तर प्रदेश

Published: Sep 18, 2021 09:00 AM IST

Accidentनोएडा में भयंकर बस एक्सीडेंट, 1 महिला की मौत, कई घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नोएडा. थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास शनिवार सुबह एक बस अनियंत्रित (Bus Accident) होकर पलट गई। एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारी उस बस में सवार थीं। इस घटना में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि कई महिलाओं को चोट आई है।

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारियों को लेकर एक बस आज सुबह गाजियाबाद के धौलाना से नोएडा आ रही थी। तिलपता गोल चक्कर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में, बस में सवार 20 वर्षीय युवती टीना की मौत हो गई जबकि ममता, रितु, काजल और सपना सहित कई महिलाएं घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चार महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से फरार है और बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।