उत्तर प्रदेश

Published: Jan 08, 2023 01:36 PM IST

Akhilesh Yadav VideoUP पुलिस की चाय से भी अब अखिलेश यादव की तौबा, बोले- आप की चाय नहीं पियूंगा, जहर दे दिया तो...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. जहां एक तरफ आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं इस क्रम में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। लेकिन अब तो उन्हें UP पुलिस की चाय (Tea) भी पसंद नहीं आ रही।

दरसल जब पुलिस मुख्यालय में अखिलेश यादव को वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से चाय ऑफर की गई तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने पुलिस मुख्यालय की चाय पीने से साफ़ इनकार कर दिया। अखिलेश ने कहा कि “मैं यहां की चाय नहीं पियूंगा, जहर दे दिया तो, मुझे आप पर भरोसा नहीं।” उन्होंने कहा,”हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।”

गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में आज लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने सपा का ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि, इन्ही मनीष के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तीन मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध करने के लिए अब सड़क पर उतर गए हैं।