उत्तर प्रदेश

Published: Jun 03, 2021 12:26 PM IST

Murderकौशाम्बी: महिला की सिर कटी लाश मिलने से मची सनसनी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश). कौशाम्बी जिले के करारी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नहर में 35 वर्षीय एक महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि करारी थाना क्षेत्र के भैला मखदूमपुर गांव के बाहर एक नहर में करीब 35 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला का सिर नहीं था और उसके दोनों पैर भी बंधे थे। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।