उत्तर प्रदेश

Published: Jun 27, 2020 04:01 PM IST

उत्तर प्रदेशनोएडा पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नोएडा. थाना सेक्टर 24 पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने 5 मोटरसाइकिल तथा विभिन्न जगहों से लूटे हुए 37 मोबाइल फोन व अवैध हथियार बरामद किये हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शनिवार को कुलदीप कश्यप, सूरज, समीर तथा सागर शर्मा को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने पांच मोटरसाइकिल तथा 37 मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में कुलदीप के ऊपर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। सूरज के ऊपर 13 मुकदमे दर्ज हैं। समीर के ऊपर पांच मुकदमे तथा सागर के ऊपर 8 मामले दर्ज हैं। सिंह ने बताया कि बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट व चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि एक अलग मामले में थाना फेस-2 पुलिस ने वीर सिंह उर्फ राजू यादव नामक एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।(एजेंसी)