उत्तर प्रदेश

Published: Nov 03, 2023 08:36 AM IST

Noida Lift AccidentUP: नोएडा के नामी 'यथार्थ' अस्पताल में गिरी सर्विस लिफ्ट, 4 घायल, हालत गंभीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
यथार्थ अस्पताल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) जिले में बीते गुरुवार को बड़ा लिफ्ट हादसा हुआ है। दरअसल यहां के एक बड़े अस्पताल में लिफ्ट अचानक गिर गई और इसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसमें 4 की हालत गंभीर बताई जाती है।

घटना पर मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में यथार्थ हॉस्पिटल (Yatarth Hospital) में सर्विस लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। वहीं इस लिफ्ट के टूटकर गिरने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि लिफ्ट लगभग 8 फुट की ऊंचाई से गिरी है। इस लिफ्ट में सामान लाने और ले जाने का काम किया जाता है ऐसी खबर है।

मामले पर ADPALहिरदेश कठेरिया ने बताया कि, “लगभग 8 फुट नीचे आने के बाद लिफ्ट खराब हुई है जिसमें 4 लोग घायल हो गए। ज्यादा चोट नहीं है सभी खतरे से बाहर हैं, चारों का यहां बेहतर उपचार चल रहा है। घटना के कारणों का पता किया जा रहा है।”

जानकारी दें कि इससे पहले बीते महीने ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली में आम्रपाली हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट गिर गई थी। वहीं इसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 4 लोगों की बाद में मौत हुई थी।