उत्तर प्रदेश

Published: Nov 29, 2021 07:23 PM IST

Lucknowअधिकारी जनसमस्याओं का करें त्वरित गति से निराकरण : केशव प्रसाद मौर्य

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ : उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अपने – 7 कालीदास मार्ग (Kalidas Marg) स्थित आवास (कैंप कार्यालय) पर लगभग दो दर्जन जनपदों (Dozen Districts) से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसुनवाई (Public Hearing) के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न जिलों के अधिकारियों और शासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की।

जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष और दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बताई। बताई गई समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युत, मार्ग चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, आवास दिलाने, अवैध कब्जा, कानून व्यवस्था, रास्ता खुलवाने, विकास कार्य, मारपीट, राजस्व, अतिक्रमण, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं। आवास पर आए मरीजों के ईलाज के लिए उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर संभव मदद के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों मे आए तमाम लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और प्रार्थना पत्र भी दिए। औरैया के विकास यादव ने संपर्क मार्ग और अंडरपास बनवाने, फतेहपुर के मलखान सिंह ने सेतु के निर्माण हेतु, हाथरस के सुनील पाण्डेय ने सड़क चौड़ीकरण हेतु, अलीगढ़ के राम कुमार और हरि प्रसाद ने अवैध कब्जा हटवाने, कानपुर के राजेंद्र घानुक और बरेली के रमेशचंद्र ने भूमि संबंधी प्रकरण रखे, फिरोजाबाद की कमला देवी ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी मिर्जापुर और जिलाधिकारी अलीगढ़ से भी समस्याओं के निस्तारण के बाबत वार्ता की। उन्होंने  कई जिलों के जनप्रतिनिधियों और समाज सेवियों से भी लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए सहयोग करने के लिए वार्ता की। कई लोगों की समस्याओं का जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण कराया गया।