उत्तर प्रदेश

Published: Nov 04, 2021 11:21 PM IST

Zika Virusकानपुर में जीका वायरस का प्रकोप! गुरुवार को मिले 30 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हुई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

कानपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में जीका वायरस (Zika Virus) के बढ़ते मामलों ने टेंशन बढ़ाया है। यहां गुरुवार को 30 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66 हो गई है। इस बात की पुष्टि कानपुर शहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेपाल सिंह (Dr. Nepal Singh) ने की।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का पहला केस बीते महीने 23 अक्टूबर सामने आया था, जो भारतीय वायु सेना से जुड़ा एक कर्मी था। वहीं बुधवार (3 नवंबर) को भारतीय वायु सेना के छह कर्मियों समेत और 25 लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले रविवार को भारतीय वायुसेना केंद्र के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 586 लोगों के नमूने लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भेजे गए थे। जिसमें 25 लोग जीका वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई थी।

कानपूर में जीका वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए वायुसेना केंद्र के आसपास के इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही इसके फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग कड़े कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य अधिकारीयों से घर-घर जानकर नमूने इकट्ठा कर उनकी जांच करने के आदेश दिए गए हैं।