उत्तर प्रदेश

Published: Jan 25, 2023 09:10 PM IST

Republic Day-2023राष्ट्र के गौरव में ही हम सबका गौरव: नन्दी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) ने लोकतंत्र के महापर्व 74वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि सभी को अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए जिससे गणतंत्र को मजबूती मिलें। मंत्री नन्दी ने कहा कि यह दिन हमारी बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत का प्रतीक है। मंत्री नंदी ने लोकतंत्र के इस महापर्व पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। नंदी ने कहा सभी को अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, जिससे गणतंत्र को मजबूती मिले।

मंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के आलोक में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र को ज्ञान और विकास के पथ पर ले जाने के लिए हम सभी को संकल्पबद्ध होकर प्रयास करना चाहिए। क्योंकि राष्ट्र के गौरव में ही हम सबका गौरव है। कठिन चुनौतियों के बावजूद देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में महान सफलताओं को अर्जित किया है। कभी अनाज की कमी से जूझने वाला भारत आज विश्व का बड़ा अनाज निर्यातक है। सामरिक, आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में आज अपना भारत काफी मजबूत और समृद्ध हुआ हैं। 

बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी तन्मयता से जुटें

मंत्री नंदी ने कहा कि उभरते राष्ट्रवाद के साथ सूचना प्रौद्योगिकी और विशेष ज्ञान आधारित उद्योगों में आज देश ने ऊंची छलांग लगा ली है। हमने विशाल जनसंख्या के लिए खाद्य सुरक्षा प्राप्त भी कर ली है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसमें भारत तेजी से आगे नहीं बढ़ रहा है। हमारी नई पीढ़ी आत्मनिर्भर हो और उन मानवीय मूल्यों से ओतप्रोत हो जिनके लिए भारत पूरे विश्व में जाना जाता है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि आत्मनिर्भरता के और बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में हम पूरी तन्मयता से जुट जाएं।