उत्तर प्रदेश

Published: Sep 10, 2022 03:45 PM IST

UP Newsपं. गोविंद बल्लभ पंत ने दिया प्रदेश के विकास का मॉडल: सीएम योगी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पहले मुख्यमंत्री और देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत (Pt. Govind Ballabh Pant) की 135 वीं जयंती पर लोक भवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। 

उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वाधीनता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। प्रदेश की तरक्की के लिए उन्होंने विकास का मॉडल देने का प्रयास किया था। 

आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भारत के पूर्व गृहमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती पर मैं भारत माता के महान सपूत को समाज और राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान के लिए स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उनकी कर्मठता, उनकी राष्ट्र निष्ठा और संगठन क्षमता को ध्यान में रखकर उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व दिया गया। वह स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने फिर उन्होंने गृहमंत्री के रूप में देश और प्रदेश की सेवा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश को उस समय आगे बढ़ने के लिए जो विकास का मॉडल देने का प्रयास किया था, उनके इस कृतित्व के लिए मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं।